फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband beat wife in market

Hapur News: बाजार में पत्नी पर किया हमला, नकदी छीनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
husband beat wife in market
सिंभावली। विवाद के चलते मायके में रह रही महिला को पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरे बाजार पिटाई कर हत्या का प्रयास किया। वहीं उससे नकदी भी छीन ली। पीड़िता ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव वैठ निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। पति अक्सर उसके साथ अभद्रता और मारपीट करता है। वह करीब एक साल से मायके में पिता के घर रह रही है और आरोपी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है। पीड़िता का कहना है कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह कुछ सामान खरीदने के लिए गांव बक्सर गई थी। जहां आरोपी अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया। आरोपियों ने पिटाई करते हुए उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं पति और उसके एक साथी ने गला घोंट कर उसकी हत्या का प्रयास किया। आरोपियों ने मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी और उससे 10 हजार रुपये की नकदी छीन कर भाग निकले। महिला ने पति समेत उसके साथियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed