{"_id":"68728d55adc80f77ba01ccc3","slug":"husband-arrest-in-death-of-wife-hapur-news-c-135-1-hpr1002-127268-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विवाहिता की मौत के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विवाहिता की मौत के आरोप में पति गिरफ्तार
Sat, 12 Jul 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला प्रहलादनगर में बृहस्पतिवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
मृतका के भाई विक्रम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बहन खुशबू की शादी 29 नवंबर 2024 को थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी दिपांशु गौतम के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति दीपांशु व उसके परिवार वाले दहेज में कार की अतिरिक्त मांगकर उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे।
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे पति दीपांशु, उसके पिता चंद्रपाल, मां मंतेश देवी व बहन दीपा ने मोहल्ला प्रहलादनगर निवासी मनोज कुमार के किराए के मकान में उनकी बहन की हत्या कर दी थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना कॉल कर उन्हें दी थी। सूचना पर वह परिजनों के साथ गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में पहुंचे थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पति दिपांशु को पटना मोड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।