{"_id":"585588c24f1c1b896064c7ba","slug":"hunger-strike-aided-colleges-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से भूख हड़ताल करेंगे एडेड कॉलेजों के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से भूख हड़ताल करेंगे एडेड कॉलेजों के शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडेड कॉलेजों में चल रहे अनएडेड पाठ्यक्रमों के विरोध में लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में शनिवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में बैठक हुई। इसमें अनेक महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर शिक्षकों ने 25 दिसंबर से भूख हड़ताल का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
एसएसवी पीजी कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि एडेड कॉलेजों में चल रहे अनएडेड पाठ्यक्रम का शिक्षक काफी समय से विरोध कर रहे हैं। बीते कई दिन से लखनऊ में एडेड कॉलेज अनएडेड टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
धरने को सफल बनाने के संबंध में कॉलेज में आयोजित बैठक में डीएन कालेज मेरठ, आरजी कालेज, शंभुदयाल कालेज, डीएबीएस कालेज के दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया। मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर शिक्षकों ने सर्वसम्मति से 25 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. वंदना वशिष्ठ, डॉ. शिखा अग्रवाल, संजय कुमार, राखी गुप्ता, प्रियंका विश्नोई, निधि चौहान, विष्णु दत्त त्यागी, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।