फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: दस करोड़ से ब्रजघाट में बनेगा फूड प्लाजा और वेंडिंग जोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
hpr
ब्रजघाट में मल्टीलेवल पार्किंग का होता निर्माण कार्य। संवाद
हापुड़। गढ़ के ब्रजघाट में जल निगम द्वारा वेंडिंग जोन, फूड प्लाजा और सामुदायिक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य से प्रतिदिन यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। करीब 10 करोड़ रुपये से होने वाले कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब 3000 वर्ग मीटर में बनने वाले फूड प्लाजा के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी। वर्तमान में यहां कोई वेंडिंग जोन भी नहीं है। इस कारण नियम विरुद्ध जगह-जगह दुकानें लगी हुई हैं। इसके चलते यहां जाम की स्थिति भी रहती है। वेंडिंग जोन बनने से दुकानदारों सहित श्रद्धालुओं की भी समस्या समाप्त होगी। एक ही लाइन में दुकानें बनने से गंदगी भी नहीं होगी। साथ ही बाजार की साफ-स्फाई भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन

वहीं, फूड प्लाजा में कई कंपनियों के रेस्टोरेंट एक ही स्थान पर खुलेंगे। इसके अलावा सामुदायिक सुविधाएं भी दी जाएंगी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। अभी ब्रजघाट में गंगा घाट के किनारे शौचालयों की कमी है। इस कारण श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। बता दें कि ब्रजघाट में प्रतिदिन प्रदेश के कई जनपदों, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा तक से श्रद्धालु पूजा-अर्चना और गंगा स्नान करने आते हैं।
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अभियंता अमीरुल हसन का कहना है कि ब्रजघाट में कार्य को लेकर टेंडर निकाला गया है। प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed