फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: जीएसटी कार्यालय निर्माण को मिलेगी गति, शासन से मिला पांच करोड़ रुपये का बजट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
hpr
हापुड़। बजट के अभाव में धीमी गति से चल रहे चितौली स्थित निर्माणाधीन राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कार्यालय के निर्माण कार्य को अब गति मिलेगी। शासन से पांच करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। 10.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कार्यालय का निर्माण पिछले वर्ष शुरू हुआ था, जिसे जून 2026 तक पूरा होना था। हालांकि, बजट की कमी के कारण कार्य निर्धारित समय के अनुसार पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


वर्तमान में राज्य कर विभाग का कार्यालय शहर के मोहल्ला रेवती कुंज में किराये के एक भवन में संचालित हो रहा है। भवन की स्थिति जर्जर है और वहां पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों और व्यापारियों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। इतना ही नहीं, कार्यालय में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए विभाग को अन्य स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष चितौली में करीब पांच हजार वर्ग मीटर भूमि कार्यालय निर्माण के लिए चिन्हित की गई थी। वर्तमान में लगभग तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। 10.52 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए शासन से पहले चरण में 3.50 करोड़ रुपये का बजट मिला था, जिससे निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। अब शासन द्वारा पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी किए जाने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त (प्रशासन) जेपी सिंह ने बताया कि कार्यालय भवन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शासन से पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्राप्त हुआ है। शेष कार्य तेजी से कराया जाएगा और इस वर्ष के अंत तक भवन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed