{"_id":"570d49864f1c1b86114a6ab8","slug":"hpda-will-be-auction-of-plots","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीडीए करेगा भूखंडों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीडीए करेगा भूखंडों की नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
भूखंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) अपनी आय बढ़ाने के लिए अन्य स्रोत तलाश रहा है। इसी में एचपीडीए अपनी आनंद विहार, प्रीत विहार आवासीय कालोनियों और पिलखुवा के टेक्सटाइल सेंटर में पड़ी करीब 54 करोड़ रुपये कीमत के भूखंडों की नीलामी करेगा।
विज्ञापन
ये नीलामी 19 अप्रैल को होगी। नीलामी के लिए एचपीडीए अधिकारियों ने तैयारियां पूरी करने के साथ आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। एचपीडीए अपनी आनंद विहार आवासीय योजना में समाजवादी अफोर्डेबल भवन और ट्रांसपोर्ट नगर योजना में तेजी से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
इन योजनाओं को पूरा करने के लिए एचपीडीए को अतिरिक्त आय जुटानी पड़ रही है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने आय बढ़ाने के लिए आनंद विहार, प्रीत विहार आवासीय योजना और टेक्सटाइल सेंटर में पड़े भूखंडों की नीलामी के माध्यम से आय जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
इन भूखंडों की बिक्री 19 अप्रैल को होगी। नीलामी में आनंद विहार योजना के सी ब्लाक में 13634 वर्ग मीटर और एच ब्लाक में भी 8703 वर्ग मीटर के एक-एक भूखंड ग्रुप हाउसिंग के लिए नीलाम होंगे।
इसी योजना के डी, जे, एल, एल, ब्लाक में 3550, 3526, 1551, 6527 वर्ग मीटर के चार भूखंड प्राइमरी, नर्सरी, इंटरमीडिएट स्कूल के लिये और 220 वर्ग मीटर का एक व्यवसायिक भूखंड भी नीलाम होगा।
प्रीत विहार में इंस्टीट्यूशनल सेक्टर के लिए 1542 वर्ग मीटर और प्राइमरी स्कूल के लिए 3204 वर्ग मीटर और 772 वर्ग मीटर का व्यवसायिक भूखंड और डी ब्लाक में नर्सिंग होम के लिए 1875 वर्ग मीटर का भूखंड नीलाम होगा।
उधर ट्रांसपोर्ट नगर में भी गोदामों के लिए विभिन्न श्रेणी के 12 भूखंड नीलाम किये जायेंगे।उधर, टेक्सटाइल सेंटर में विभिन्न श्रेणी के 51 भूखण्ड और 6 औद्योगिक भूखंड नीलाम होंगे।
स्कूलों के भूखंडों की न्यूनतम कीमत 9 हजार रुपये वर्ग मीटर, ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवसायिक भूखण्डों की न्यूनतम कीमत 38 हजार रुपये वर्ग मीटर, जबकि अन्य व्यवसायिक भूखंडों की न्यूनतम कीमत 18 हजार और 19 हजार रुपये वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। प्राधिकरण ने इस नीलामी की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं और नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।