फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda vc change the charge of secretary

Hapur News: लापरवाही पर प्राधिकरण के सचिव पर गिरी गाज, वीसी ने एक्सईएन को दिया चार्ज

Mon, 30 Sep 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 30 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
hpda vc change the charge of secretary
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण में सोमवार काे बड़ी कार्रवाई हुई है। बिना जानकारी के बार-बार अनुपस्थित रहने पर सचिव सीपी त्रिपाठी का अतिरिक्त प्रभार अधिशासी अभियंता सिविल प्रवीण गुप्ता को दिया गया है।
विज्ञापन


सचिव सीपी त्रिपाठी ने 13 जुलाई को प्राधिकरण में चार्ज लिया था। आरोप है कि तभी से ही सचिव द्वारा प्राधिकरण के कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही थी। अब 26 सितंबर से बिना किसी अनुमति के सीपी त्रिपाठी कार्यालय से गैरहाजिर चल रहे थे। इससे पहले भी 29 और 30 अगस्त को कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नाेटिस दिया गया था, लेकिन सीपी त्रिपाठी द्वारा इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इनके कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण जनहित के कार्यों की निविदा, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और प्राधिकरण हित के अन्य कार्य में विलंब हो रहा था।
विज्ञापन


प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गाैड़ का कहना है कि सचिव सीपी त्रिपाठी बिना जानकारी दिए बार-बार अनुपस्थित चल रहे थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनका चार्ज अधिशासी अभियंता सिविल प्रवीण गुप्ता को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed