{"_id":"68c307925c3655aace064c31","slug":"hpda-team-demolished-plots-hapur-news-c-306-1-gha1001-117323-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एचपीडीए ने ध्वस्त कराए अवैध प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एचपीडीए ने ध्वस्त कराए अवैध प्लॉट
Thu, 11 Sep 2025 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एचपीडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर करीब 30 हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। वहीं, बिना मानक पूरे किए प्लाटिंग अथवा निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विभाग के प्रभारी प्रवर्तन कमल सिंह थापर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। टीम ने गांव सरूरपुर में परवेज की पांच हजार वर्ग मीटर, गढ़ नगर में ठंडी सड़क पर मोहनलाल सिंह की पांच हजार वर्ग मीटर, ठंडी सड़क पर ही मुन्ने की पांच हजार वर्ग मीटर, सत्तार की पांच हजार वर्ग मीटर और चामुंडा मंदिर के सामने दीपक शर्मा, राहुल शर्मा और जगवीर चौहान द्वारा 10 हजार वर्ग मीटर में कराई जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। कमल सिंह थापर ने बताया कि बिना मानचित्र पास कराए और भूमि उपयोग बदलाए बिना किसी को भी प्लाटिंग की अनुमति नहीं है। वहीं बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कराने वालों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।