फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda seal hotel and shop

Hapur News: बिना मानचित्र निर्माण कराने पर होटल और दुकान सील

Mon, 29 Apr 2024 11:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 29 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
hpda seal hotel and shop
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराने पर छह स्थानों पर कार्रवाई की है।प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम असौड़ा में किठौर रोड पर मंशाराम त्यागी द्वारा बनाए गए 200 वर्ग मीटर के धर्मकांटा, हर्ष विहार में सुशील वर्मा द्वारा 125 वर्ग मीटर में बनाए गए गोदाम, ग्राम असौड़ा में सरफराज अंसारी द्वारा दो हजार वर्ग मीटर में बनाए गए सामुदायिक केंद्र, फ्री गंज रोड पर सरिता भाटी द्वारा 20 वर्ग मीटर में बनाई गई दुकान और ग्राम रघुनाथपुर मार्ग पर नरोत्तम पुरी द्वारा 200 वर्ग मीटर में बनाए गए होटल पर कार्रवाई की गई है। एक स्थान पर सीलिंग को तोड़ने के मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता वीरेश राणा, सुभाष चंद चौबे और राकेश सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed