{"_id":"5783b5bc4f1c1ba55313d5ea","slug":"hpda-five-thousand-plants-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीडीए ने लगवाए पांच हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीडीए ने लगवाए पांच हजार पौधे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Jul 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का प्रदेश स्तरीय पौधरोपण अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय पौधरोपण अभियान के तहत हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर योजना, प्रीत विहार आवासीय योजना और आनंद विहार आवासीय योजना में सोमवार को एक दिन में पांच हजार पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के तहत पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
इसके तहत आज यह अभियान चलाया गया। ट्रांसपोर्ट नगर में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह, सचिव विश्वजीत राय, मुख्य अभियंता एपी सिंह, प्राधिकरण के नामित सदस्यों संजय यादव, मुकेश जैन व इमरान ने किया।
विज्ञापन
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में 700, प्रीत विहार फेस प्रथम में 1600 और आनंद विहार में 2700 पौधे रोपे गए हैं। इनमें गुलमोहर, बोटल ब्रुश, कचनार, अमलताश/ अकेशिया, नीम, पीपल, मौलश्री, अर्जुन और जेकेरन्डा के पौधे शामिल हैं।
पौधे स्वस्थ रहे हैं, इसके लिए गोबर की पक्की खाद भी गड्ढों में डाली गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, भूपेंद्र कुमार, एस के नागर, सहायक अभियंता अनुराग चौधरी, अमर त्यागी व हेमराज त्यागी आदि मौैजूद रहे।