{"_id":"0eb80f00cdd3da455c0293eb15090404","slug":"hpda-board-meeting-on-february-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीडीए बोर्ड बैठक 17 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीडीए बोर्ड बैठक 17 फरवरी को
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) बोर्ड की बजट बैठक मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में 17 फरवरी को होगी।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि बैठक में 2016-17 के लिए प्राधिकरण का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा लगभग तैयार है। हालांकि विशेष रूप से इस बैठक में बजट पर ही चर्चा होगी, क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर काम चल रहा है।
इसी के साथ अफोर्डेबल आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर में होने वाले विकास कार्यों के मद्देनजर बजट की व्यवस्था की जानी है।
प्राधिकरण के वित नियंत्रक एवं सचिव विश्वजीत राय को इस बजट बैठक की तैयारी की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सब के बावजूद मंगलवार को प्रस्तावित बजट एजेंडा की प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने समीक्षा कर कुछ संशोधनों के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।