फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda-board-meeting.

एचपीडीए बोर्ड की बैठक में 229 करोड़ का बजट मंजूर

Wed, 17 Feb 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 17 Feb 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 51 बोर्ड बैठक बुधवार को मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। इसमें प्राधिकरण का वर्ष 2016-17 के लिए करीब 229 करोड़ के बजट का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इसके अतिरिक्त 16 अन्य प्रस्ताव भी स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


बैठक प्राधिकरण के अध्यक्ष/मंडलायुक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाधिकारी हापुड़ अनिल ढींगरा, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर के सिंह, सचिव/ वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय समेत अनेक विभागों के अधिकारी और बोर्ड के नामित सदस्य संजय यादव, इमरान राइन, मुकेश जैन भी शामिल थे।
विज्ञापन


बैठक के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में वर्ष 2016-17 के लिए कुल लगभग 228 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बजट में चालू वित्तीय वर्ष का अवशेष लगभग 63.14 करोड़ है। जबकि राजस्व प्राप्तियां 39.76 करोड़ रुपये, पूंजीगत प्राप्ति 126.05 करोड़ है। अनुमान है कि अगले वित्तीय वर्ष में इसमें से 165.36 करोड़ रुपये खर्च हो सकेंगे, इसके बाद 63.59 करोड़ अवशेष रह जाएगा।

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 की वास्तविक आय सिर्फ 132.18 करोड़ ही थी। इनमें समाजवादी आवास योजना के तहत निर्माणाधीन 396 अफोर्डेबल भवनों को प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है।


उन्होंने बताया कि आवंटन के लिए ओपन एण्डेड स्कीम शुरू की जाएगी। इसके तहत प्राधिकरण कार्यालय में प्रत्येक माह के प्रथम, तृतीय और चतुर्थ शनिवार को विशेष कैंप लगाया जाएगा।

किसी भवन के  विरुद्ध एक से अधिक आवेदन होने की स्थिति में लाटरी द्वारा आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed