{"_id":"5707c24a4f1c1bcb61c810ce","slug":"house-fire-scorched-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेर में लगी आग से दंपति झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेर में लगी आग से दंपति झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
ब्रजघाट क्षेत्र के बलवापुर गांव एक घेर में लगी आग से किसान दंपति और उनके 12 पशु झुलस गए। चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
बलवापुर में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे किसान कलुवा खड़गवंशी के घेर में आग लग गई। लपटें और धुआं देखकर घेर में मौजूद कलुवा सिंह और उसकी पत्नी भुरिया आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा चलने से आग और बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
आग से किसान दंपति झुलस गया। घटना में कलुवा सिंह के आठ, पड़ोसी सोलू सिंह के तीन और सुरेशचंद का एक मवेशी बुरी तरह झुलस गया। कलुवा सिंह के चार पशुओं ने दम तोड़ दिया। रस्सी जलने के बाद झुलसे मवेशी बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन
अगर जंजीर बंधी होती तो सभी पशुओं की मौत हो जाती। सूचना पर ब्रजघाट रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
एसडीएम शमशाद हुसैन के निर्देश पर हल्का लेखपाल श्रीपाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नुकसान रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।