{"_id":"661f7e48d172fd411c0f7006","slug":"house-caught-fire-due-to-spark-from-havan-fire-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Fire News: हवन की आग से निकली चिंगारी से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Fire News: हवन की आग से निकली चिंगारी से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Wed, 17 Apr 2024 01:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:16 PM IST
सार
गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मार्ग स्थित एक क्लीनिक की ऊपरी मंजिल पर बने मकान की दूसरी मंजिल पर हवन पूजन के दौरान आग लग गई।
विज्ञापन
Hapur Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मार्ग स्थित एक क्लीनिक की ऊपरी मंजिल पर बने मकान की दूसरी मंजिल पर हवन पूजन के दौरान आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान स्वाह हो गया। लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाडियों के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
निजी क्लीनिक संचालक अनिता त्यागी ने बताया कि बुधवार को राम नवमी के पर्व पर उनके मकान की दूसरी मंजिल पर हवन पूजन का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान हवन की आग से एक चिंगारी निकल कर कपड़े पर जा रही। कपड़ों पर चिंगारी गिरने से आग लग गई। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते आग ने भयंकर रुप धारण कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी दमकल विभाग को देते हुए परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाडियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग की चपेट में आने से बैड, फ्रिज, बिस्तर समेत अन्य सभी घरेलू सामान जलकर राख गया।
विज्ञापन