{"_id":"58fe12744f1c1bdd0bc0be9a","slug":"hours-in-the-city-remain-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड में भरपूर, शहर में घंटों बिजली रहती है गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड में भरपूर, शहर में घंटों बिजली रहती है गुल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही शहर और देहात को भरपूर बिजली आपूर्ति देने के आदेश जारी किए हों लेकिन हापुड़ में सीएम का आदेश सिर्फ कागजों में सरपट दौड़ रहा है। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग हलाकान हो रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि निगम अफसरों के रिकॉर्ड में दिन और रात में महज एक घंटे ही कटौती की जा रही है। विभागीय हुक्मरान ही प्रदेश सरकार की पहल को पलीता लगा रहे हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ने शहर को 24 और देहात को 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इस संबंध में निगम अफसरों से रिपोर्ट भी मांगी गई थी। रिपोर्ट में अफसरों ने स्पष्ट किया था कि जिले में स्थापित बिजलीघर इतनी आपूर्ति देने के लिए तैयार हैं। लेकिन पारा चढ़ते ही अफसरों के तमाम दावे फुस्स हो रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को शहर में बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा, मोहल्ला खाई, मेरठ रोड आवास विकास में तो चार घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, देहात क्षेत्र में रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में मच्छरों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में निगम अफसरों से बात करने पर पता चला कि रिकॉर्ड में पूरे दिन में महज एक घंटे ही कटौती की गई है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम अफसर मुख्यमंत्री के आदेशों की किस तरह धज्जियां उड़ा रहे हैं।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि कंट्रोल से जितनी आपूर्ति मिल रही है, देहात को 18 और शहर को 22 घंटे तक आपूर्ति दी जा रही है।