{"_id":"57320e114f1c1bec7d91987a","slug":"hospital-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के आपरेशन थियेटर के पास लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के आपरेशन थियेटर के पास लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 10 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : demo pic
कोतवाली के सामने बच्चों के एक अस्पताल के आपरेशन थियेटर के पास गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इससे अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। कोतवाली के सामने केयर हॉस्पिटल में मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अपरेशन थियेटर के पास गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों व तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारी फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों की माने तो गनीमत यह रही कि आग पर कुछ देर ही में काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, सीएफओ अनिमेष सिंह का कहना है कि गैस सिलेंडर में गैस लीक होने के कारण आग लगी है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।