{"_id":"6ae8cc3c4943f6a1b70eb556","slug":"homes-will-be-illuminated-with-colorful-lights-during-diwali-markets-are-buzzing-with-activity-hapur-news-c-135-1-hpr1003-151462-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिवाली पर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगे घर, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिवाली पर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगे घर, बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित बिजली की दुकान पर झालर खरीदते लोग। संवाद
हापुड़। दिवाली के त्योहार को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने लाइटों और झालरों का पर्याप्त स्टॉक कर लिया है। बाजारों में शाम होते ही दुकानों पर जलतीं रंग-बिरंगी लाइट लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बड़ी संख्या में लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं। म्यूजिकल लाइट ट्री और डिस्को रोटेटिंग एलईडी लाइट की मांग ज्यादा है।
शहर के गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड, चंडी रोड और रेलवे रोड समेत प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर दीपावली की रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानदारों ने इस बार पारंपरिक झालरों के साथ ही कई आधुनिक और डिजाइनर लाइटें भी मंगाई हैं। बाजार में 15, 20 और 70 मीटर तक की झालर 40 से 550 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं, डिस्को बल्ब की रंग-बिरंगी लाइट 55 रुपये में मिल रही है। मुख्य द्वार सजाने के लिए रंगीन तोरण और ज्योत 380 रुपये से शुरू हैं। दीयों वाली झालर 100 से 200 रुपये तक बिक रही हैं।
दुकानों पर डेकोरेटिव लाइट, डेकोरेटिव एलईडी, म्यूजिकल लाइट ट्री, डिस्को रोटेटिंग, एलईडी मोमबत्ती और रेडीमेड फिटेड झालर समेत करीब 12 से 13 तरह की लाइट उपलब्ध हैं। म्यूजिकल लाइट ट्री तीन से चार फीट तक लंबे हैं। इसके अलावा ग्रीन पत्ती वाटरफॉल 150 रुपये और फूल-पत्ती वाली सजावटी लाइट 380 रुपये से शुरू हो रही है। इस बार डिस्को रोटेटिंग एलईडी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें लगी रंग-बिरंगी लाइट जलने पर गोल-गोल घूमती हैं और चारों तरफ रोशनी फैलाती हैं।
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित कुमार इलेक्ट्रोनिक के स्वामी तुषार अग्रवाल ने बताया कि बाजार में चाइनीज झालरों की भी अच्छी रेंज है। 10 से 40 मीटर तक की चाइनीज झालर 50 से 150 रुपये में मिल रही हैं।
सूरी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक सागर सूरी ने बताया कि दिवाली से दो-तीन दिन पहले झालरों और लाइटों की खरीदारी में तेजी आती है। इसे देखते हुए दुकानदारों को इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।