फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Home guard going for election duty dies of heart attack

Hapur News: चुनाव ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Home guard going for election duty dies of heart attack
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड के रुड़की में पहले चरण का मतदान कराने के बाद बुलंदशहर दूसरे चरण के चुनाव में जा रहे एक होमगार्ड की बस में अचानक हालत बिगड़ गई। इससे पहले साथी उसको अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव अकबरपुर मटैना निवासी 50 वर्षीय भंवर सिंह होमगार्ड में तैनात थे। उनके परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां है। दो बेटियों की उन्होंने शादी कर दी है। उनका एक बेटा आलोक गढ़ रोडवेज डिपो में संविदा पर चालक के रूप में कार्यरत है। भंवर सिंह पहले चरण के चुनाव कराने के लिए अपने साथियों के साथ रुड़की गए थे। वहां से बस से दूसरे चरण का चुनाव कराने के बाद शनिवार की दोपहर को वह बुलंदशहर के लिए जा रहे थे। गढ़ नगर पहुंचने पर उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले साथी उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। साथी होमगार्ड की मौत होने पर उनके बेटे आलोक को मामले की जानकारी दी। जानकारी पर उनका बेटा और एआरएम हेंमत मिश्रा गढ़ कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed