{"_id":"67d05cf9893a00247f0df3bb","slug":"holika-dehan-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121401-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सिरोधन में असामाजिक तत्वों ने होलिका में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सिरोधन में असामाजिक तत्वों ने होलिका में लगाई आग
Tue, 11 Mar 2025 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन में होलिका दहन से तीन दिन पहले रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने होली में आग लगा दी। होली जलने से गांव में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और सुबह दूसरी होली स्थापित करा दी।
गांव निवासी डॉ केपी राणा ने बताया कि गांव के बाहरी हिस्से में कब्रिस्तान के समीप वर्षों से चिंहित स्थान पर ग्रामीणों ने होलिका दहन के लिए सूखी लकडि़यां और पत्ती आदि एकत्र की थी। छोटी होली के दिन में पूजा अर्चना के बाद रात में इसमें विधि विधान के साथ आग लगाई जाती। लेकिन इससे पहले किसी शरारती या असामाजिक तत्व ने इसमें आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि होली में आग लगाने की यह पहली घटना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। हालांकि गांव में तनाव की स्थिति है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सोमवार दोपहर को ग्राम प्रधान के सहयोग से पुलिस ने गांव के संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में नई होली रख कर मामला शांत करा दिया गया है। ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा गया है कि पुलिस -प्रशासन होली में आग लगाने वालों की खोजबीन में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।