{"_id":"68139ba920ad6d8f2e071c35","slug":"hit-by-tractor-hapur-news-c-306-1-gha1001-114417-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सगाई लेकर आए लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सगाई लेकर आए लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाया
Thu, 01 May 2025 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 01 May 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में सगाई लेकर आए लोगों पर एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला घायल हो गई। विरोध करने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव बसी बांगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि उसकी बहन शिवानी का रिश्ता बहादुरगढ़ के गांव शेरपुर निवासी युवक के साथ तय किया। 30 अप्रैल को वह अपनी बहन की सगाई लेकर शेरपुर में आया था। वहां रास्ते में ट्रैक्टर लेकर आ रहे एक युवक ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी भाभी ज्योति ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से घायल हो गई। उन्होंने चालक से विरोध किया तो आरोपी ने अपने चार साथियों को बुलाकर उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में वह और उसका भाई वीरपाल सिंह, पिंटू, आदि सिंह, प्रियांशी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।