फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   History sheeter was stabbed to death by his neighbours in Bulandshahr

हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: पड़ोसियों ने चाकुओं से गोदा, शरीर पर मिले 18 गहरे घाव, खून अधिक बहने से मौत

Fri, 08 May 2026 02:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Fri, 08 May 2026 02:34 PM IST
सार

मोहल्ला अलीनगर में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर राशिद की पुरानी रंजिश में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। दो हिरासत में हैं।

विज्ञापन
History sheeter was stabbed to death by his neighbours in Bulandshahr
हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के मोहल्ला अलीनगर में दूध लेकर घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर राशिद उर्फ लंबू (40) को पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में सरेराह चाकुओं से गोद दिया। परिजन और पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर चार सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। राशिद के खिलाफ लूट और हत्या सहित विभिन्न मामलों में 31 मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर गली नंबर तीन निवासी अलीशान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनके बड़े भाई राशिद दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने आठ बजे वह दूध लेने के लिए गए थे। आरोप है कि मोहल्ले के ही चार सगे भाइयों सुलेमान, इमरान, राशिद, सुफियान ने उनके भाई को घर लौटते समय रास्ते में नवाब के घर के सामने घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। भाई की चीख सुनकर वह, उनका भतीजा जैद, समीर व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीशान ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही नौशाद ने चारों आरोपियों के साथ मिलकर राशिद की हत्या कराई है। सूचना पर एसपी ज्ञानंजय सिंह व एएसपी विनीत भटनागर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने के शक में थी रंजिश
राशिद की अपने पड़ोसी सुलेमान पक्ष से पिछले करीब एक साल से रंजिश चल रही थी। दरअसल, पिछले साल 14 अगस्त 2025 में सुलेमान के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सुलेमान को शक था कि यह मुकदमा राशिद की शह पर दर्ज हुआ है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार सुबह भी दूध लाने के दौरान गली के बाहर राशिद की आरोपी राशिद से कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी राशिद ने अपने भाई सुलेमान और अन्य को बुला लिया और चाकुओं से उसकी हत्या कर दी।

पांच बहन, तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था राशिद
राशिद पांच बहनों और तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी अफसाना, दो पुत्री आयत व जोया, पुत्र मोहम्मद व उमर शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी और भाई रास्ते पर फैला खून देखकर बदहवास हो रहे थे। शाम के समय गमगीन माहौल में शव का दफीना किया गया।

शरीर पर मिले 18 घाव, अधिक खून बहने से हुई मौत
आरोपियों के सिर पर खून किस तरह हावी था, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चाकुओं के 18 घाव पाये गए हैं। यह सभी काफी गहरे हैं। अधिक खून बहने के कारण राशिद की मौत हुई है।

राशिद पर हत्या और लूट सहित विभिन्न मामलों में कुल 31 मुकदमे दर्ज थे। छोटे भाई की तहरीर पर सुलेमान, इमरान, राशिद, सूफियान व नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed