फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hightension line touch crane

Hapur News: हाईटेंशन लाइन टकराकर क्रेन में लगी आग

Wed, 21 Aug 2024 09:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 21 Aug 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
hightension line touch crane
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी में हाईटेशन लाइन की चपेट में आने से क्रेन में आग लग गई। इस दौरान क्रेन चालक और उसके तीन साथियों ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर चालक क्रेन लेकर गांव के रास्ते से जा रहा था। जिसमें उसके अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही वह गांव पावटी के बीच मार्ग पर पहुंचे, तो अचानक क्रेन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे क्रेन में आग लग गई। लेकिन इसी बीच चालक और उसके साथी कूद गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण सतेंद्र ऊर्फ कालू ने बताया कि गांव में जर्जर तारों को बदलवाने का काम काफी दिनों से चल रहा है, लेकिन विभागीय स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। कई स्थानों पर काम अधूरा पड़ा है। जिससे यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द काम पूरा कराने और जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है। एसडीओ अंकित कुमार का कहना है कि जल्द ही तार और खंभे बदलवाने का काम पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed