फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   high tension line current

Hapur News: छत पर खेल रही किशोरी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसी

Tue, 11 Jul 2023 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Jul 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
high tension line current
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा में छत पर खेल रही किशोरी सोमिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव भमैड़ा के नजाकत अली की 13 वर्षीय पुत्री सोमिया घर की छत पर खेल रही। उसके मकान की छत के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। खेलने के दौरान उसकी पुत्री हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। आवाज सुनकर छत पर पहुंचे परिजनों ने लाठी-डंडों की मदद से किशोरी को हाइटेंशन लाइन से अलग किया। इसके बाद उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। जहां से उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि मामले की अभी तक पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। घटना के संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed