{"_id":"6a833f63218c625bee0a05a2","slug":"high-mast-lights-to-be-installed-at-75-locations-at-a-cost-of-130-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1005-146720-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 1.30 करोड़ से 75 स्थानों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 1.30 करोड़ से 75 स्थानों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें
विज्ञापन
हापुड़। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में रात के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 75 स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) ने लाइटें लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में चयनित स्थानों पर 10 मीटर ऊंचे पोल लगाए जाएंगे। इन पोल पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे आसपास के बड़े क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।
इससे औद्योगिक क्षेत्रों में रात के समय काम करने वाले कर्मचारियों और आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। योजना में 10 मीटर जीआई ऑक्टागोनल पोल पर 170-200 वाट की एलईडी लाइट लगेंगी।
विज्ञापन
जिले में जगह-जगह लघु औद्योगिक क्षेत्र बने हुए हैं लेकिन वहां पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में अंधेरा रहता है।
ऐसे में हाईमास्ट लाइट लगने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है। परियोजना से औद्योगिक क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, चौराहों और अन्य चिह्नित स्थानों पर रात के समय रोशनी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे उद्यमियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी
मामले में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार झा ने बताया कि जिले में 75 स्थान चिह्नित किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 1.30 करोड़ रुपये से यह हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।