{"_id":"678cc1b899e3d9feb800bb19","slug":"heavy-traffic-jam-at-pilkhuwa-toll-drivers-were-troubled-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: पिलखुवा टोल पर भयंकर जाम, वाहन चालक रहे परेशान; वाहनों की लंबी कतारें लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: पिलखुवा टोल पर भयंकर जाम, वाहन चालक रहे परेशान; वाहनों की लंबी कतारें लगी
Sun, 19 Jan 2025 02:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:41 PM IST
सार
पिलखुवा के छिजारसी टोल पर जाम आए दिन की बात हो गई है। व्यवस्थाएं ठीक ना होने के कारण यहां लोगों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दोपहर बाद टोल पर भयंकर जाम लग गया।
विज्ञापन
पिलखुवा टोल पर भयंकर जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिलखुवा में हाईवे 09 पर स्थित छिजारसी टोल पर रविवार को भयंकर जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टोल पार करने में लोगों को आधा से 40 मिनट तक लग गया।
विज्ञापन
पिलखुवा के छिजारसी टोल पर जाम आए दिन की बात हो गई है। व्यवस्थाएं ठीक ना होने के कारण यहां लोगों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दोपहर बाद टोल पर भयंकर जाम लग गया।
विज्ञापन
टोल के दोनों और करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। यहां से टोल पार करने के लिए लोगों को 40 मिनट तक का समय लगा। जिसके कारण वाहन चालकों में रोष दिखाई दिया। लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन