{"_id":"57814d854f1c1bca497fa4ee","slug":"health-sub-centres-made-a-den-of-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्र बना असामाजिक तत्वों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्र बना असामाजिक तत्वों का अड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र शरारती तत्वों का अड्डा बना
- फोटो : अमर उजाला
लाखों की लागत में बना उप स्वास्थ्य केंद्र शरारती तत्वों का अड्डा बना हुआ है। यहां दिन ढलते ही जाम छलकते हैं और फिर ताश की बाजी भी खेली जाती है। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन स्तर से सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर में लाखों की लागत से सब सेंटर बनवाया हुआ है।
विज्ञापन
मरीजों की सुविधा को बना यह स्वास्थ्य उपकेंद्र शरारती तत्वों का अड्डा बना हुआ। दिन ढलते ही उप स्वास्थ्य केंद्र में जाम छलकने लगते हैं और फिर ताश की बाजी के खेल में हजारों की जीत हार का खेल चलता रहता है।
विज्ञापन
जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध में प्रदर्शन कर सेहत महकमे पर जनहित की अनदेखी का आरोप लगाया है। मनबीर सिंह, गरीबा, पप्पू, संजय, चपंत सिंह, बिजेंद्र, सोनू गिरीश का कहना है कि मरीजों की सुविधा को बनाया गया स्वास्थ्य उपकेंद्र शरारती तत्वों का अड्डा बना हुआ।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ.प्रवीण शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र की जांच पड़ताल कराई जाएगी, जिसमें कोई भी खामी सामने आने पर लापरवाह कर्मियों समेत शरारती तत्वों को चिंहित कराकरकार्रवाई की जाएगी।