फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   health department seal hospital ot

Hapur News: अस्पताल में नहीं मिले जैविक निस्तारण के प्रबंध, ओटी सील

Sat, 08 Jun 2024 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Jun 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
health department seal hospital ot
हापुड़। जिले में नियम विरुद्ध चल रहे निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को टीम ने पक्का बाग स्थित सीएमसी हॉस्पिटल पर छापा मारा। यहां अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को सील किया गया है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा लगातार अस्पतालों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में पक्काबाग स्थित सीएमसी अस्पताल में जांच करने के लिए टीम पहुंची थी। लेकिन यहां ओटी में बायो मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने का कोई प्रबंध नहीं मिला, जिसके बाद अस्पताल के ओटी को सील कर दिया गया है। इसके साथ अस्पताल के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।
विज्ञापन




सीएमओ ने किया नर्सरी का निरीक्षण, मांगा जवाब -

अमर उजाला में सीएचसी की नर्सरी में एक बैड पर दो-दो बच्चे भर्ती संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इस लापरवाही के संबंध में जवाब मांगा है। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed