{"_id":"5904e5874f1c1bb760c0be8c","slug":"health-department-ready-to-fight-infectious-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा विभाग के अफसरों ने संक्रामक रोग फैलने से रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। सीएमओ ने डॉक्टरों की छह टीमें गठित की हैं, जो गांवों में बीमार मरीजों का इलाज करेंगी।
विज्ञापन
तापमान बढ़ते ही हैजा, वायरल फीवर, डायरिया, चर्मरोग और चिकन पॉक्स जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इन बीमारियाें से बचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। सीएमओ द्वारा गठित प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। इनमें एक चिकित्सक , एक फार्मासिस्ट और दो अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
टीम के सदस्य सूचना मिलने पर गांव में जाकर रोगियों का उपचार करेंगे और उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी देंगे। इन दिनों क्षेत्र में डायरिया और वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। इसके चलते सीएचसी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए छह टीमें गठित कर दी गई हैं ताकि बीमारी से ग्रस्त मरीजों को समय रहते उपचार मिल सके। फिलहाल केंद्रों पर दवाओं की कोई कमी नहीं है।