{"_id":"58b6deb94f1c1b687f831525","slug":"health-can-screw-station-samosa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक न गुणवत्ता, सेहत बिगाड़ सकता है स्टेशन का समोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक न गुणवत्ता, सेहत बिगाड़ सकता है स्टेशन का समोसा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 01 Mar 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन का समोसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाजारों में मिलावटी तेल, मावा आदि का धंधा जोरों पर है। वहीं, स्टेशन पर बिकने वाले समोसा, पकौड़ी आदि की हालत भी ठीक नहीं है। रेलवे क्वार्टरों में बनाए जा रहे समोसे मानक की कसौटी पर कितने खरे उतरेंगे
विज्ञापन
यह तो तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, मामले से अधिकारी अंजान हैं। हापुड़ रेलवे स्टेशन माडल स्टेशन की श्रेणी में शुमार है। जबकि, सुविधाओं के लिए मुरादाबाद मंडल के तहत आने वाले इस स्टेशन को ए-वन श्रेणी में रखा गया,
विज्ञापन
लेकिन यहां खामियों की भरमार है। स्टेशन के अधिकांश स्टालों पर बिकने वाला खाना बेहद खराब है। यहां रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टरों में रसोई का धंधा चल रहा है। समोसे, कचौरी या अन्य खाद्य सामग्री रेलवे के क्वार्टरों में बनाए जा रहे है। जिसका कोई मानक नहीं है।
विज्ञापन
मानकों के विपरीत चलने वाली रसोई में गंदगी पसरी है। समोसे तैयार होने के बाद उन्हें जमीन पर ही रख दिया जाता है और ट्रेनों व स्टेशन पर यात्रियों को बेचा जाता है। सरकारी क्वार्टरों में चल रही इस रसोई से आला अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
एक और चौकाने वाली बात यह है कि इन रसोइयों में लाल सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है जो घरेलू उपयोग के लिए होता है।
वहीं, एडीआरम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। क्वार्टरों में चल रही रसोई गलत है। साथ ही गुणवत्ताहीन खाना बेचने वाले वेंडरों की भी जांच पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खराब खाना सेहत के लिए हानिकारक है। मिलावटी तेल में तली जाने वाली कचौरी व समोसा पेट संबधी रोग दे सकता है।
डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि ऐसे खाने से लीवर खराब हो जाता है। लीवर में सूजन, पेट दर्द, आंतों में सूजन जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। इसलिए खाने से पहले एहतियात जरूर बरतें।