फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Head Master and three teacher dismissed.

फर्जीवाड़ा कर नियुक्त हेड मास्टर व तीन शिक्षक बर्खास्त

Fri, 03 Feb 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 03 Feb 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Head Master and three teacher dismissed.
फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव छज्जुपुर डाहना स्थित एक पाठशाला में पिछले साल नियुक्त हैड मास्टर समेत चार शिक्षकों को एडी बेसिक ने बर्खास्त कर दिया है। इनकी कार्रवाई मानकों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से की गई थी। नियुक्ति के खिलाफ कोर्ट में याचिका डाली गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद एडी बेसिक ने जांच करने पर नियुक्तियों को गलत पाया था। इससे तत्कालीन बीएसए शक के घेरे में हैं। उल्लेखनीय है कि एक साल पहले तत्कालीन बीएसए एमपी वर्मा ने छज्जुपुर डाहना स्थित पाठशाला में एक हैडमास्टर समेत तीन अध्यापकों को नियुक्त किया था।
विज्ञापन


इस नियुक्ति का कुछ लोगों ने विरोध किया था। स्थानीय अफसरों के सुनवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट से एडी बेसिक को मामले की जांच के आदेश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडी बेसिक की जांच में उक्त नियुक्ति खरी नहीं उतरीं। उन्होंने चारों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। अब एडी बेसिक के आदेश के खिलाफ उक्त शिक्षकों ने भी कोर्ट में अपील की है।


शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर बीएसए कार्यालय में शिक्षकों का पक्ष सुना गया। बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर शिक्षकों का पक्ष सुन लिया है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed