फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Haripur scheme gained momentum, 17 hectares of land acquired

Hapur News: हरिपुर योजना ने पकड़ी रफ्तार, 17 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Haripur scheme gained momentum, 17 hectares of land acquired
हापुड़। आनंद विहार और प्रीत विहार योजना के बाद हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में हरिपुर योजना पर काम शुरू कर दिया है। 22 हेक्टेयर भूमि में से 17 हेक्टेयर का अधिग्रहण हो चुका है। दिसंबर तक लोगों को यहां भूखंड मिलने का सपना पूरा हो सकता है।
विज्ञापन


हरिपुर आवासीय योजना के तहत बाबूगढ़ में करीब 22 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। जमीन के बदले किसानों को सर्किल रेट का चार गुना तक मुआवजा दिया जा रहा है। प्राधिकरण की दिल्ली रोड पर आनंद विहार और प्रीत विहार कॉलोनी में फिलहाल जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

प्रीत विहार फेज टू में अधिकतर क्षेत्र अभी बसा नहीं है। लोगों ने भूखंड खरीदकर खाली छोड़ रखे हैं, लेकिन यहां बिक्री की जमीन नहीं है। आनंद विहार और प्रीत विहार की अपेक्षा हरिपुर में आवासीय भूखंडों के दाम दस गुना से भी कम रहेंगे। योजना के तहत मात्र चार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण बचा है। अगले कुछ दिनों में इसे पूरा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

Iआम लोगों की दृष्टि से यह एक बेहतर आवासीय कॉलोनी होगी। भूमि अधिग्रहण पूरा कराने के लिए प्राधिकरण और राजस्व की टीमें जुटी हैं। योजना के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण भेजा जाएगा। दिसंबर में आवासीय योजना का उद्घाटन हो सकता है। -डॉ.नितिन गौड, प्राधिकरण उपाध्यक्षI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed