फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur two cars collides each other three died of a family few injured CM yogi condoles accident

हापुड़: दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Mon, 28 Mar 2022 11:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Mar 2022 11:54 AM IST
सार

यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दुघर्टना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
hapur two cars collides each other three died of a family few injured CM yogi condoles accident
हापुड़ में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत किठौर रोड पर गांव मुदाफरा के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम डबारसी निवासी जहीर परिवार के साथ कार में सवार होकर मेरठ जनपद के किठौर में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार गांव मुदाफरा के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक अन्य कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में कार सवार ग्राम डबारसी निवासी जहीर (60), नन्हीं(57) और शाहिना पत्नी मुबारिक (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की मौत हो गई। जबकि मुबारिक, शहजादी और राहत  घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दुघर्टना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed