{"_id":"58f8e10c4f1c1b3f3b473fa1","slug":"hapur-pending-master-plan-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के लंबित मास्टर प्लान 2021 का मामला कल उठेगा मंत्री के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के लंबित मास्टर प्लान 2021 का मामला कल उठेगा मंत्री के सामने
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
मास्टर प्लान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार हापुड़ के मास्टर प्लान 2021 के दो साल से लंबित होने का मामला 22 अप्रैल को लखनऊ में आवास राज्य मंत्री के समक्ष प्राधिकरण के अधिकारी उठाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, 21 अप्रैल को प्रदेश भर के विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों की लखनऊ में होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। यह बैठक अब 25 अप्रैल को होगी।
प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि 22 अप्रैल को लखनऊ में आवास राज्य मंत्री सुरेश पासी हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दोपहर दो बजे बैठक करेंगे। इस बैठक में अवैध निर्माण, अनाधिकृत कॉलोनियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्राधिकरण के अधिकारी दो वर्ष से लंबित हापुड़ के मास्टर प्लान का मामला भी मंत्री के समक्ष उठाएंगे, ताकि इस फाइल का निस्तारण किया जा सके। दरअसल इस मास्टर प्लान के अधर मे लटकने से शहर के सुनियोजित विकास का सपना बिखर रहा है।
विज्ञापन
मास्टर प्लान में जिन स्थानों को विभिन्न योजनाओं की दृष्टि से चिह्नित किया गया था, वहां लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। हालांकि प्राधिकरण अधिकारियों को उम्मीद है कि अब हापुड़ का मास्टर प्लान 2021 जल्द शासन से स्वीकृत होकर आ जाएगा।
इस मास्टर प्लान के साथ साथ ब्रजघाट का जोनल प्लान भी शासन की स्वीकृति के लिए लंबित है। उल्लेखनीय है कि पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर का मास्टर प्लान 2021 करीब सात वर्ष पहले ही स्वीकृत हो चुका है।