फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: इनामी बदमाश निकला सिखेड़ा मंदिर का पुजारी , मथुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मथुरा के हाईवे थाना पुलिस की गिरफ्त में लुटेरा पुजारी। - फोटो : PILAKHWA
इनामी बदमाश निकला सिखेड़ा मंदिर का पुजारी, मथुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। सिखेड़ा मंदिर का पुजारी ब्रह्मगिरी महाराज 25 हजार का इनामी कुख्यात लुटेरा बदमाश निकला। वह पिछले 17 साल से नाम और भेष बदलकर मंदिर में रह रहा था। मथुरा की हाईवे थाना पुलिस ने पाखंडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हमेशा चर्चाओं में रहने वाला स्वामी ब्रह्गिरी महाराज एक लूट के मामले में पिछले 17 से वांछित चल रहा था। इसका असली नाम और पता अजय शर्मा उर्फ बॉबी पुत्र प्रेमचंद शर्मा, बाबूगढ निवासी है। मथुरा पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस के अनुसार पुजारी ने वर्ष 2005 में अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके उपरांत उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। तभी से वह दाढ़ी बढ़ाकर और नाम बदलकर मंदिर में रह रहा था। मामले का पर्दाफाश होने पर मथुरा पुलिस आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुजारी ने छोटे भाई पर दर्ज कराया था मुकदमा
कोतवाली पुलिस के अनुसार अभी तीन दिन पहने पुजारी ने छोटे भाई अरुण शर्मा उर्फ कल्लू के खिलाफ अपने अपहरण और मारपीट करने करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed