फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गला घोंटने और सिर में चोट से हुई टैक्सी ड्राईवर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:36 PM IST
सार

गला घोंटने और सिर में चोट से हुई टैक्सी ड्राइवर की हत्या पिलखुवा।टैक्सी चालक जयभगवान की हत्या कर कार लूटने के मामले में मृतक की पत्नी अनीता देवी ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।इसके चलते परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

गला घोंटने और सिर में चोट से हुई टैक्सी ड्राइवर की हत्या
विज्ञापन

पिलखुवा। टैक्सी चालक जयभगवान की हत्या कर कार लूटने के मामले में मृतक की पत्नी अनीता देवी ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जयभगवान की मौत गला घोंटकर और सिर पर चोट मारने से हुई है। इधर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया है।
बुधवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 निवासी टैक्सी चालक जयभगवान का शव हिंडालुपर जंगल से धान के खेत से बरामद किया गया था। मृतक की पत्नी अनीता द्वारा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका पति जयभगवान किराये पर कार चलाते थे। गत तीन अक्तूबर को बुकिंग मिलने की बात कहकर वह घर से गए थे। गत चार अक्तूबर को परिजनों ने जयभगवान को फोन किया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। इसके चलते परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की थी। गत पांच अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने उन्हें जयभगवान का शव पिलखुवा थानांतर्गत गांव हिंडालपुर में मिलने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर और सिर पर चोट लगने से हत्या होने की पुष्टि हुई है। जयभगवान की गत चार अक्तूबर की रात हत्या की गई थी। क्योंकि पांच अक्तूबर की सुबह जब उसका शव मिला था तो सिर से खून बह रहा था। हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। दिल्ली से लेकर छिजारसी टोल प्लाजा तक हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed