{"_id":"63123f31b2c0920de736b17d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2439324145","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी महिला ललिता उर्फ विमला ने तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि गत 23 फरवरी 2008 को उसकी शादी करावल नगर दिल्ली निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। उसका पति अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। शादी के बाद मार्च 2009 में महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि पति के दिल्ली निवासी एक युवती के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता चलने पर उसने विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और खाना-पीना बंद कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन अभिषेक की दूसरी शादी करने का ताना देते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला ने आभूषण भी चोरी कर लिए। जिसके बाद से महिला अपने मायके में पुत्र के साथ रह रही है। पीड़िता का कहना है कि गत 7 अगस्त 2022 को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके आए और तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अब उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है और पिलखुवा में किराए का मकान लेकर रह रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने एसपी से गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि एसपी के निर्देश पर महिला के पति अभिषेक, ससुर नरेश चंद, सास सरमिष्ठा, श्वेता, दर्शन और चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
------
विपिन शर्मा