{"_id":"62fbd5a41e2e6c3ac97c4615","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2430812160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश कलेक्शन कंपनी से लूट का वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश कलेक्शन कंपनी से लूट का वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश कलेक्शन कंपनी से हुई लूट का वंाछित गिरफ्तार
पिलखुवा। कैश कलेक्शन कंपनी सीएमएस के कर्मचारियों से हाईवे-9 पर हुई लूट के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से दो लाख 42 हजार 760 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अब तक लगभग 43 लाख 83 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि गत 9 अगस्त को सीएमएस कंपनी के कर्मचारी कैश लेकर दिल्ली जा रहे थे। हाईवे-9 पर गालंद कट के पास बदमाशों ने ओवर टेक कर कार रोकने के बाद कंपनी के चालक को गोली मारकर लाखों रुपये से भरा बैग लूट लिया था। सीओ ने बताया कि गत 14 अगस्त को पुलिस ने एक बालचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 41 लाख 13 हजार रुपये बरामद किए थे। मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोनाड विवि कट के पास से वांछित आरोपी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद अंतर्गत गांव तलहेटा निवासी हेम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 2 लाख 42 हजार 760 बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि अब तक लूटी गई सारी नकदी बरामद कर ली गई है।