फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fake inspector caught to save toll tax

यूपी पुलिस में दरोगा हूं: टोल बचाने के लिए छाड़ा रौब, गेट पर मारी लात और की अभद्रता, फिर गिड़गिड़ाने लगा

Mon, 08 Aug 2022 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा।
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा। Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 11:06 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आई कार्ड कहां से बनवाया है, इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Fake inspector caught to save toll tax
टोल प्लाजा से फर्जी दरोगा को बाइक पर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिजारसी टोल प्लाजा पर सोमवार को कर्मियों ने एक उत्तर-प्रदेश पुलिस का फर्जी दरोगा पकड़ा। टोल बचाने के लिए उसने कर्मियों पर रौब गालिब किया और आई कार्ड दिखाया। जांच में पहचान पत्र फर्जी निकला तो आरोपी अधिकारियों और कर्मियों से माफी मांगने लगा। टोल कर्मियों ने आरोपी को छिजारसी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


टोल टैक्स बचाने के लिए लोग पुलिस व सरकारी विभाग के अधिकारियों के फर्जी आई कार्ड बनवाकर दुरुपयोग कर रहे हैं। छिजारसी टोल पर पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं। सोमवार दोपहर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे हापुड़ की ओर से कार टोल लैन पर पहुंची। कार के साथ सामान से भरा एक मिनी ट्रक भी था। टोल कर्मी द्वारा प्लाजा का शुल्क मांगने पर कार सवार व्यक्ति ने बताया कि वह यूपी पुलिस में दरोगा है।
विज्ञापन


कर्मी द्वारा पहचान पत्र मांगने पर उक्त व्यक्ति ने रौब दिखाते हुए गाली गलौच करनी शुरू कर दी। कार से निकलकर व्यक्ति गुस्से में टोल प्रबंधक के कक्ष में पहुंचा। प्रबंधक ने बताया कि आरोपी ने दूसरे प्रबंधक को आई कार्ड दिखाया और कार्यालय के गेट में लात मारते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। आई कार्ड पर शक होने के कारण टोल कर्मियों ने चौकी से पुलिस को बुला लिया। जांच में आई कार्ड फर्जी निकला, पोल खुलने पर आरोपी माफी मांगने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed