फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वकीलों का छिजारसी टोल पर हंगामा, तीन घंटे फ्री रखा टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वकीलों का छिजारसी टोल पर हंगामा, तीन घंटे फ्री रखा टोल
विज्ञापन

पिलखुवा। जिला न्यायालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने छिजारसी टोल पर जमकर हंगामा किया।हापुड़ और धौलाना के अधिवक्ता टोल के पास ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान तीन घंटे तक टोल फ्री कराया गया। इस दौरान प्लाजा से हजारों की संख्या में वाहन फ्री निकले। वहीं टोल प्रबंधक का कहना है कि तीन घंटे वाहनों के फ्री निकलने से करीब 12 लाख का नुकसान हुआ है।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गत 18 जुलाई से जिला न्यायालय भवन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। जिसके अंतर्गत सड़क जाम करने से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी कर चुके है। बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार हापुड़ और धौलाना बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ता लगभग 11.15 पर छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए टोल को फ्री करा दिया, जो करीब सवा दो बजे तक रहा। अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा के बूथ में बैठे कर्मियों को बाहर निकाल दिया और बैरियर हटा दिए गए। ऑनलाइन टोल संग्रह बंद कराने की मांग करते हुए अधिवक्ता सर्वर कक्ष में पहुंच गए। जहां टोल कर्मियों और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं ने टोल लेन में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार निकाल दिए। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसौदिया और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। करीब सवा दो बजे प्रदर्शन समाप्त होने के बाद टोल संग्रह शुरू हो सका। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी व सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि टोल को शांतिपूर्ण तरीके से फ्री कराया गया है। अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन के समक्ष अपना आक्रोष व्यक्त किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज तोमर, मोहित त्यागी, अमित कौशिक, कुंवर इंतजार अली, विकास त्यागी, रोहित चौधरी, आकाशदीप, प्रियंका राणा, शाहरूख, गुलबहार, रिंकी कटारिया, अंकित कुमार, अनिल आजाद, भोपाल सिसौदिया, देवेंद्र सिंह खरे, विक्रम तोमर, अमरपाल सिंह सिसौदिया, राजकुमार सिसौदिया, साजिद अली, अभिषेक तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

22 जनपद के अधिवक्ता आज हड़ताल पर रहेंगे
हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों के अधिवक्ता आज हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन के सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग का समिति द्वारा समर्थन किया गया है। जिसके चलते ही समिति के आह्वान पर पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी एसोसिएशन के अधिवक्ताओं हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पांच को गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा फ्री करने की चेतावनी
जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का रुख उग्र होता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने गढ़ टोल टैक्स को फ्री करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि पांच मार्च को अधिवक्ता अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही टोल भी फ्री कराया जाएगा। इसके बाद भी उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज होगा।

छिजारसी प्लाजा पर टोल फ्री कराते अधिवक्ता।

छिजारसी प्लाजा पर टोल फ्री कराते अधिवक्ता।- फोटो : PILAKHWA

छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा के दौरान अधिवक्ताओं को समझातें सीओ पिलखुवा।

छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा के दौरान अधिवक्ताओं को समझातें सीओ पिलखुवा।- फोटो : PILAKHWA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed