{"_id":"62cda94898040247774b1f45","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd241426462","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड ने विद्युतकर्मियों को चोर समझकर चलाई गोली, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड ने विद्युतकर्मियों को चोर समझकर चलाई गोली, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा गार्ड ने विद्युतकर्मियों को चोर समझकर चलाई गोली
पिलखुवा। विद्युत लाइन में हुए फॉल्ट को तलाशने के लिए रात में पेट्रोलिंग कर रहे कर्मियों को चोर समझकर एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने गोली चला दी, जिसमें विद्युत कर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात फॉल्ट हो जाने के कारण लाइन ब्रेक हो गई थी। जिसके चलते खेड़ा बिजली घर पर तैनात कर्मी फॉल्ट को तलाशने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। महाराजा अग्रसेन कॉलेज के पीछे औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा फैक्टरी के पास बिजली के तारों को कर्मी टॉर्च जलाकर देख रहे थे। फैक्टरी के अंदर सिक्योरिटी गार्ड ने जब जानकारी की तो कर्मचारियों ने बताया कि वो फॉल्ट चेक कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके बावूजद गार्ड ने फायरिंग कर दी, जिसमें ऊर्जा कर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि गोली चलाते समय गार्ड शराब के नशे में धुत था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्टरी के गार्ड ने चोर समझकर फायरिंग की थी। इस बाबत अभी तक किसी भी कर्मी द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।