फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दवा कारोबारी के मकान से नकदी व गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दवा कारोबारी के मकान से नकदी व गहने चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। शहर की पॉश कॉलोनी स्थित कृष्णगंज मोहल्ले में दवा कारोबारी के मकान से चोरों ने नकदी, गहनों के अलावा चांदी के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस मकान के चौकीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं, घटना से व्यापारियों में बेहद रोष है।
अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता गाजियाबाद में दवा का कारोबार करते हैं और कविनगर में परिवार के साथ रहते है। इनका पिलखुवा की पॉश कॉलोनी कृष्णगंज में तीन मंजिला मकान है। मकान के दोनों तरफ आगे एवं पीछे भी रास्ता है। संभल निवासी दो चौकीदार मकान पर रहते हैं। शुक्रवार को चौकीदार नहीं थे। अधिवक्ता अशोक गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों मकान पर पेंट और पत्थर लगवाया था, जिसका हिसाब करने के लिए नकदी रखी थी। चोरो ने दो मंजिला स्थित कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर कर हजारों की नगदी और लाखों के चांदी के बर्तन और गहने चोरी कर ले गए। चोरों ने मुख्य रास्ते से मकान की दीवार कूदकर प्रवेश किया और चोरी करके पीछे वाले रास्ते से बाहर निकल गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें सूचना दी। पीड़ित अधिवक्ता ने इस बाबत थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चौकीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed