{"_id":"62a0d86c61a3a147103b1154","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2397448165","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिजारसी टोल पर भाकियू का हंगामा, टोल फ्री कराने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिजारसी टोल पर भाकियू का हंगामा, टोल फ्री कराने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिजारसी टोल पर भाकियू का हंगामा, टोल फ्री कराने का प्रयास
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर शुल्क वसूलने को लेकर भड़के भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टोल प्लाजा को फ्री कराने का भी प्रयास किया गया लेकिन वहां मौजूद सीओ और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष प्रताप सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया।
भाकियू(टिकैत) गुट के हापुड़ निवासी कार्यकर्ता अभिषेक कार से बुधवार दोपहर हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। आरोप है कि शुल्क देने को लेकर अभिषेक की वहां प्लाजा कर्मी से कहासुनी हो गई। जिसपर भाकियू कार्यकर्ता ने फोन कर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी और अन्य कार्यकर्ताओं को बुला लिया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्लाजा कर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्लाजा को फ्री कराने का प्रयास किया। हालांकि वहां पर मौजूद सीओ और कोतवाल ने समझाकर मामला शांत करा दिया। इस दौरान टोल प्लाजा की एक लेन करीब आधा घंटे तक बाधित रही तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामा करने वाले में ज्ञानेश्वर त्यागी, अमरेंद्र सिंह, ललित शर्मा, अरूण त्यागी समेत अन्य भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोट-
टोल प्लाजा कर्मी द्वारा अभद्रता करने का आरोप निराधार है, भाकियू कार्यकर्ता से कर्मी द्वारा शुल्क मांगा गया था। जिस पर उसने हंगामा करके अपने साथियों को बुला लिया था। उन्होंने प्लाजा को फ्री कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी के चलते प्लाजा फ्री नहीं हो सका।
विज्ञापन
- शेषनाथ सिंह, प्रबंधक, छिजारसी टोल प्लाजा।