फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शराब पीने का विरोध करने पर मजदूर पर डाला तेजाब, बुरी तरह झुलसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शराब पीने का विरोध करने पर मजदूर पर डाला तेजाब
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने मजदूर के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुल गया। पीड़ित न थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव खेड़ा निवासी पवन कुमार एक चादर फैक्टरी में छपाई का कार्य करता है। बुधवार को वह फैक्टरी में काम कर रहा था, इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पर पहुंचा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में था और वहीं पर शराब पीना चाहता था। आरोप है कि पवन द्वारा शराब पीने का विरोध करने पर आरोपी ने घर से एक डिब्बे में तेजाब लाकर पवन के ऊपर डाल दिया। चीख सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए। बुरी तरह से झुलसे पवन को ग्रामीण थाने लेकर पहुंचे। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed