{"_id":"622792710dce2a598f3868f7","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd235136039","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामा मेडिकल कॉलेज का वरिष्ठ लिपिक दो करोड़ रूपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामा मेडिकल कॉलेज का वरिष्ठ लिपिक दो करोड़ रूपये लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामा मेडिकल कॉलेज का वरिष्ठ लिपिक दो करोड़ रुपये लेकर फरार
पिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक छात्रों द्वारा जमा कराई गई फीस से दो करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। कॉलेज के 110 छात्रों द्वारा फीस जमा कराई गई थी। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी लिपिक व उसके साथी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कॉलेज के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जनपद कासगंज के सोहराब गेट नगला अस्तल निवासी मनोज कुमार यादव काफी समय से रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। गत पांच और छह मार्च को मेडिकल कॉलेज के 110 छात्रों द्वारा फीस जमा कराई गई गई थी। छह मार्च की शाम को फीस के रूप में आई एकत्र धनराशि को संस्थान के लेखा विभाग के लॉकर में रख दिया गया था। आरोप है कि छह मार्च की शाम साढ़े छह बजे कॉलेज के सीनियर एक्जीक्यूटिव मनोज यादव ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर लॉकर में रखी करीब दो करोड़ की धनराशि निकाल ली और फरार हो गया। चोरी का यह पूरा मामला कॉलेज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
कोट-
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया है। कासगंज के अलावा टीम आरोपियों के अन्य संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट-
कासगंज निवासी मनोज यादव पिछले कॉफी समय से कॉलेज के सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। वह अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर छात्रों द्वारा जमा कराई गई फीस के दो करोड़ से अधिक की रकम को लेकर फरार हो गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। - आकाश कुमार, प्रबंधक, रामा मेडिकल कॉलेज।