{"_id":"62239409ec3ed833854fc529","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd234980310","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कपड़े के नाम पर नकली माल बेचने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कपड़े के नाम पर नकली माल बेचने का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कपड़े के नाम पर नकली माल बेचने का भंडाफोड़
पिलखुवा। ब्रांडेड कंपनी के नाम से डुप्लीकेट कपड़ा बेचने की सूचना पर शनिवार को कंपनी की चार सदस्य टीम ने पुलिस के साथ पिलखुवा गांधी बाजार स्थित दुकान और शोरूम पर छापा मारा। कपंनी के अधिकारियों ने दो दुकानों से नकली माल को कब्जे में लिया है। अधिकारियों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
कंपनी के मुख्य वेंडर मुंबई निवासी मोहम्मद आकिब के साथ शनिवार को एक टीम पिलखुवा थाने पहुंची। आकिब ने बताया कि लंबे समय से शहर में कंपनी का कपड़ा बताकर डुप्लीकेट कपड़ा बेचा जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर चार दुकानों पर छापा मारा गया, जिसमें दो शोरूम से नकलीे माल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गांधी बाजार स्थित साड़ी संसार से 74 मीटर और लक्ष्मी साड़ी शोरूम से 23 मीटर नकली कपड़ा मिला। माल को कब्जे में लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि कपड़ा कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ चार दुकानों पर छापे मारे। मामले में कंपनी के मुख्य वेंडर की तहरीर पर दो दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।