फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ठगी के आरोपी की तलाश में मुबई पुलिस की पिलखुवा में दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ठगी के आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की दबिश
विज्ञापन

पिलखुवा। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को ऑनलाइन ठगी के आरोपी की तलाश में पिलखुवा में दबिश दी। हालांकि आरोपी की जानकारी न मिलने पर पुलिस वापस लौट गई। इससे पहले पुलिस ने जनपद गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में आरोपी की तलाश में दबिश दी थी। मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में कहीं पर छुपा हुआ हैं, जो लगातार लोकेशन बदल रहा है।

महाराष्ट्र मुंबई के दिडोशी ठाणे के सहायक पुलिस निरीक्षक (विवेचनाधिकारी) विजय हणमंत पवार मंगलवार को चार सदस्य टीम के साथ पिलखुवा थाने पहुंचे। मुंबई पुलिस ने अनुसार गत 16 मार्च 2021 को मुंबई गोरे गांव निवासी संचारी सुदप्तोसुर ने ऑनलाइन वाइन (शराब) बुक की थी। आरोपी ने पीड़ित की डिटेल प्राप्त करने के बाद उनसे बात की और बैंक डिटेल की जानकारी हासिल की। इसके बाद पीड़ित के खाते से 79 हजार रुपये निकल गए। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना अधिकारी ने बताया कि आरोपी की सीडीआर के आधार पर लोकेशन जनपद गाजियाबाद में मिली। सोमवार को गाजियाबाद पुलिस से संपर्क करने के बाद विजयनगर में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी वहां पर नहीं मिला। इसके बाद उसकी लोकेशन पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला महादेव मंदिर पर मिली। मगर आरोपी का यहां पर भी सुराग नहीं लगा। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मुंबई पुलिस टीम का पूरा सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस भी आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed