फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मोदी और योगी बनकर कमल खिला दो : स्वतंत्र देव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मोदी और योगी बनकर कमल खिला दो - स्वतंत्र देव
विज्ञापन

पिलखुवा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी और योगी स्वयं बनकर कमल खिला दो, पिछले पांच साल में किसान के खेत से फावड़ा और घेर से भैंस चोरी नहीं हुई है। पिछली बार हम धौलाना विधानसभा हार गए थे, इस बार धर्मेश तोमर को जीता दो।

प्रदेशाध्यक्ष बृहस्पतिवार को हाईवे किनारे एक मंडप में आयोजित सगंठन की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार धर्मेश तोमर से कहा कि यह मंदिर है, मंदिर में सभी देया और राज्य का भविष्य तय करेंगे, सिर झुकाकर इनसे आशीर्वाद ले लो, कमल खिलेगा कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग करना, भारत माता की जय बोलना, राम मंदिर का भव्य निर्माण कराना, अपने को हिंदू कहना, वंदेमातरम की आवाज देना क्या सांप्रदायिक है। अगर है तो मैं सांप्रदायिक हूं। उन्होने कहा कि हमारे देव 26 साल तक टेंट में रहे, जब एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बना तब उसने जाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नीव रखी। बसपा और सपा की सरकार में आंखों के सामने से गाड़ी उठा ली जाती थी और दस मिनट में मेरठ जाकर कट जाती थी, मां का कुंडल लूट लेते थे, लेकिन थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। पांच साल में योगी ने प्रदेश को बदल दिया, किसी हिंदू-मुस्लिम बेटी के साथ कोई घटना घटित नहीं हुई। इस मौके पर जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला प्रवासी दिल्ली विधायक अभय वर्मा, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया, विधानसभा संयोजक पवन त्यागी, नगराध्यक्ष हरीश अग्रवाल, मनीष महेश्वरी, विश्वप्रकाश शर्मा, सीमा जौहर, मनमीत हांडा आदि थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed