फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रजवाहा की पटरी टूटने से सौ बीघा से अधिक फसल जलमग्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रजवाहा की पटरी टूटने से सौ बीघा से अधिक फसल जलमग्न
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला कासमाबाद में बृहस्पतिवार की रात रजवाहा की पटरी टूट गई। जिस कारण दो दर्जन से अधिक किसानों की लगभग सौ बीघा से अधिक खेतों में खड़ी आलू, सरसों और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पानी भर जाने के कारण फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
गाजियाबाद की तहसील मोदीनगर के गांव भडजन से शुरू होकर लगभग एक दर्जन गांवों से होते हुए रजवाहा पिलखुवा के गांव कस्तला कासमाबाद में पहुंच रहा है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को रजवाहा की पटरी टूटने की सूचना मिली। सूचना पर बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। रजवाहा की पटरी टूटने से पानी खेतों में भर गया। इससे लगभग 28 किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि जलभराव होने के कारण लगभग सौ बीघा में आलू, सरसों और गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। ग्रामप्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि रजवाहे की सफाई नहीं होने के चलते हादसा हुआ है। पिछले लंबे समय से सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहा की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से रजवाहा की सफाई कराने के लिए कई बार मांग की गई। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

--
लेखपाल को भेजकर कराई जाएगी जांच
एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह ने बताया कि रजवाहा की पटरी टूटने के मामले में मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही मुआवजा को लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed