फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सरस्वती मेडिकल कॉलेज के छात्रों का दो गुट आपास में भिडें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरस्वती मेडिकल कॉलेज के छात्रों के दो गुट आपस में भिडे़
विज्ञापन

पिलखुवा। नेशनल र्हाईवे अनवरपुर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात अलग-अलग सत्र के छात्रों के दो गुटो में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गया। कुछ ही देर में छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कर समझौता कराया।

कॉलेज परिसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पहले अलग-अलग सत्र की छात्राओं के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद छात्र बीच में आ गए और छात्रों में हाथापाई शुरू हो गई। कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। देखते ही देखते छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed