फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज होगी साठा-चौरासी के गामीणों की महापंचायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आज होगी साठा-चौरासी के ग्रामीणों की महापंचायत
विज्ञापन

पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में साठा-चौरासी के ग्रामीणों की आज यानी सोमवार को भगवती इंस्टीट्यूट के सामने मैदान में महापंचायत होगी। महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी महापंचायत को स्थगित कराने का प्रयास कर रहे हैं। महापंचायत में धौलाना विधायक असलम चौधरी और किसान-मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह के भी पहुंचने की संभावना हैं। इधर, कूड़ा घर के विरोध में ग्रामीणों का रविवार को 36वें दिन भी धरना जारी रहा।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद गांव में खरीदी जमीन पर कूड़ा डालने के विरोध में किसान मजदूर संगठन और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आठ नवंबर को धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की महापंचायत करने का एलान किया हुआ है। महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना जताई जा है। कई दिनों से महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में नुक्कड़ बैठक पर ग्रामीणों से जनसंपर्क कर रहे हैं। महापंचायत का आयोजन धरनास्थल से सटे भगवती इंस्टीट्यूट के सामने बड़े मैदान में किया जाएगा। इधर, प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि बिना अनुमति के महापंचायत का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार आयोजकों वार्ता कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति महापंचायत होने पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि महापंचायत के संबंध में शनिवार को पिलखुवा कोतवाली परिसर में प्रधानों से बातचीत की गई थी। जिसमें सहमति बन गई थी कि बिना प्रशासनिक अनुमति के महापंचायत का आयोजन नहीं किया जाएगा। अगर इसके बावजूद महापंचायत होती है, तो आयोजकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - सर्वेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed